28 Mar 2024, 19:05:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कुशीनगर में पूर्व प्रधान पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2018 7:34PM | Updated Date: Jul 21 2018 7:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर  के रामकोला क्षेत्र में पूर्व प्रधान पर धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि खैरटवां गांव के पूर्व प्रधान योगेन्द्र उर्फ योगी को शुक्रवार की रात को  किसी धारदार हथियार से जानलेवा हमला करके घायल कर दिया। हमले में पूर्व प्रधान की गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोटें आयी हैं। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए स्थानीय जिला अस्पताल के डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हे गोरखपुर भेज दिया है। पुलिस ने मामले को दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »