25 Apr 2024, 00:53:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महोबा में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2018 2:56PM | Updated Date: Jul 21 2018 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा के खरेला क्षेत्र में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस उपाधीक्षक दिनेश कुमार ने शनिवार को बताया कि कस्बे के सादराय मोहाल में मुन्ना जोशी की पुत्री शिवानी (17) का फांसी पर लटका हुआ शव मकान के कमरे से बरामद किया गया। मृतक का पिता दिल्ली में मजदूरी करता है जबकि उसकी मां शुक्रवार को किसी काम से रिश्तेदारी में उरई गयी थी। घर में केवल उसका भाई था। रात में किसी समय शिवानी किसी समय फांसी लगा ली।

मध्य रात्रि में लघुशंका को उठे भाई ने बड़ी बहन को फांसी पर लटका देखा। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। उन्होने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है हालांकि घटनास्थल पर मृतका द्बारा छोड़ा गया एक सुसाइड नोट पुलिस को मिला है जिसमे उसने कथित आरोपों से क्षुब्ध होकर खुदकुशी किये जाने की बात कही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »