16 Apr 2024, 14:15:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी : अब इलाहाबाद में जाम से निजात दिलाएगा सोशल मीडिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2018 4:29PM | Updated Date: Jul 17 2018 6:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद की यातायात पुलिस शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिये सोशल मीडिया का सहारा लेगी। पुलिस अधीक्षक (यातायात) कुलदीप सिंह ने मंगलवार को बताया कि जाम की समस्या और उससे होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए हर प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं। निदेशालय स्तर से ट्रैफिक पुलिस एप तैयार किया गया जिसे समय समय पर अपडेट किया जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों के मोबाइल पर एप डाउनलोड किया जा रहा है जिसे वह समय समय पर अपडेट करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि यदि जनता इस एप से जुडी है तो उसे भी इस बात की जानकारी मिलती रहेगी। यह उत्तर प्रदेश के सभी शहरों में लागू किया गया है।
 
 उन्होंने बताया कि कुंभ 2019 की तैयारी के लिए शहर के अधिकांश हिस्सों में सड़क चौड़ीकरण के अलावा सीवर लाइनों को डालने का कार्य चल रहा है। अधिकांश कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माण कार्यों की जानकारी यातायात पुलिस को नहीं दी जाती जिसके कारण जाम में आम नागरिकों को परेशान होना पड़ता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »