29 Mar 2024, 11:20:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चित्रकूट में सडक हादसे में छह स्कूली बच्चों समेत आठ मरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2018 3:56PM | Updated Date: Jul 16 2018 3:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट के बरगर क्षेत्र में सोमवार को आटो और डंपर की टक्कर में छह स्कूली बच्चों समेत आठ लोगों की मृत्यु हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुचिता कालोनी के पास यह हादसा उस समय हुआ जब इलाहाबाद की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने विपरीत दिशा से जा रहे टेंपो को चपेट में ले लिया। आमने सामने की भिडंत में टेम्पों के परखच्चे उड गए। उन्होने बताया कि टेंपो में स्कूल से वापस जा रहे अधिकतर बच्चे सवार थे।

हादसे में छह स्कूली बच्चों समेत आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने राजमार्ग पर जाम लगा दिया है जिससे सडक के दोनो तरफ वाहनो की लंबी कतार लग गयी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं और जाम हटवाने का प्रयास कर रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »