16 Apr 2024, 22:19:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

PM ने मिर्जापुर में किया बाणसागर योजना का शुभारंभ, कांग्रेस पर बोला हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2018 2:02PM | Updated Date: Jul 15 2018 2:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्ववर्ती सरकारों पर जनता की उपेक्षा करने और समय पर विकास परियोजनाओं को पूरा न करने का आरोप लगाते हुए पूर्ववर्ती सरकारों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा ‘‘आज किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने वालों से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने सिंचाई परियोजनाओं को पूरा क्यों नहीं किया। उनके कार्यकाल में ये परियोजनाएं देश भर में अधूरी रहीं। मिर्जापुर में प्रधानमंत्री मोदी ने आज 40 साल पुरानी महत्वाकांक्षी बाणसागर परियोजना का लोकार्पण करने के साथ ही कई अन्य परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। बाणसागर नहर परियोजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में कृषि को बहुत लाभ होगा।
 
प्रधानमंत्री ने कहा  पूर्ववर्ती सरकारें अधूरी परियोजनाएं छोड़ती थीं। परेशान आपको (जनता को) होना पड़ा। अगर यह (बाणसागर) परियोजना समय पर पूरी हो जाती तो आपको इससे दो दशक पहले लाभ मिलने लगता। उन्होंने कहा कि तब इस परियोजना की लागत 300 करोड़ रूपए थी लेकिन आज लागत बढ़ कर करीब 3,500 करोड़ रूपये हो गई। सरकार के अनुसार , इस परियोजना से क्षेत्र में सिंचाई को बहुत फायदा होगा और खास तौर पर मिर्जापुर तथा इलाहाबाद जिले के किसानों को बहुत लाभ होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »