18 Apr 2024, 18:28:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कबाड़ी की दुकान में विस्फोट से चार मरे, चार घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2018 5:22PM | Updated Date: Jun 25 2018 5:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन्स क्षेत्र में सोमवार को कबाड़ी की दुकान में स्क्रैप में छंटाई के दौरान हुए विस्फोट में चार लोगों की मृत्यु हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनन्त देव तिवारी ने यहां बताया कि खुड्डा निवासी निसार सरवट रोड पर कबाड़ी की दुकान करता था। सुबह दस बजे के करीब वह स्क्रैप की छंटाई कर रहा था। इस बीच कबाड़ में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कबाड़ी के शव के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कबाड़ी निसार के अलावा मकान मालिक नवाजिश, दुकानदार ताजिस तथा मोटरसाइकिल सवार शहजाद  समेत कुल चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा चार अन्य लोग घायल हो गए।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »