20 Apr 2024, 00:17:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

इटावा। इटावा के इकदिल क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में विवाह समारोह में शामिल होने आई एक किशोरी के साथ दुष्कर्म कर आरोपी फरार हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर इकदिल थाने में धारा 376 डी, 3/4 पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने के साथ पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है लेकिन अभी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।
उन्होंने बताया कि बुधवार की रात हुई घटना के बाद पीड़िता के परिजनों में मारपीट और पथराव से शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने मारपीट व पथराव करने पर 13 लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई की है। त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी अपने पिता के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। गत देर रात को जब बारात चढ़ रही थी तभी किशोरी को एक किशोर ने दबोच लिया और उसको गेस्ट हाउस के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने शोर मचाया तो परिवार के लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ देखकर किशोर वहां से भाग गया। इसी बीच किशोर के पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट और पथराव हो गया।  
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी और प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और पथराव कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »