25 Apr 2024, 20:21:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

सेना का मनोबल बरकरार रखने के लिए पीडीपी से समर्थन वापस लिया: सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 5:00PM | Updated Date: Jun 21 2018 5:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोण्डा। कश्मीर के मौजूदा हालात के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा कि सेना का मनोबल बरकरार रखने के लिए उनकी पार्टी ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी से समर्थन वापस लिया। सिंह ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकारों की तुष्टीकरण की नीति से घाटी में देश विरोधी तत्वों को पनपने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने वहां की स्थिति बेहतर करने की कोशिश करने के लिए पीडीपी संग सरकार बनाई थी मगर महबूबा सरकार की तुष्टीकरण नीति के चलते पत्थरबाजों को आसानी से छोड़ देने और जवानों के साथ बदसलूकी करने वालों पर नरम रुख अख्तियार करने से सेना का मनोबल गिरा इसको देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीी की राय पर भाजपा ने समर्थन वापस लेने का फैसला किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी हालत में राष्ट्र विरोधी तत्वों को पनपने नहीं देगी इसके लिए चाहे उसे कितनी बड़ी कुर्बानी देनी पड़े। जिले के कैसरगंज संसदीय सीट से भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी नेता एवं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को आड़े हाथों लेते हुये उन्हें अवसरवादी करार दिया। सिंह ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा भटकती आत्मा की तरह किसी भी दल मे स्वहित के लिये चले जाते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »