20 Apr 2024, 07:31:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

इलाहाबाद। थरवई क्षेत्र में गुरूवार को रेलवे लाइन के किनारे अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के हसनपुर कोरारी गांव के सामने रेलवे लाइन के पास सुबह कुछ लोग शौच करने गये थे। उन्होंने वहां एक युवक का रेल से कटा हुआ शव देखा। इसकी जानकारी गांव में मिलने से हडकंप मच गया। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि संभवत सुबह इलाहाबाद से फूलपुर की तरफ जाने वाली किसी ट्रेन से युवक की कटकर मौत हो गयी। मृतक ने काली पैंट और सफेद टी शर्ट पहन रखी है। पुलिस मामला दर्ज कर शव के शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »