19 Apr 2024, 01:42:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

विद्यालय प्रबधंक की सोते समय गला दबाकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 4:57PM | Updated Date: Jun 21 2018 4:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के ग्राम देवलसा में एक इण्टर कालेज के प्रबंधक कि बुधवार रात गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि सीताराम कौशल्या देवी बालिका इण्टर कालेज देवलसा के प्रबंधक सीताराम यादव की बीती रात हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के पुत्र वीरेंद्र यादव की तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 20/21जून की रात्रि में उसके पिता सीताराम यादव चारपाई पर लेटे थे। उनके बगल में हरेंद्र यादव भी दूसरी चारपाई पर लेटे थे। इसी दौरान बगल के रहने वाले रामउजागिर पुत्र तेजू, राधेश्याम यादव पुत्र छोटेलाल लाठी-डण्डे से लैस होकर आ गये। यहां पंहुचते ही प्रबंधक सीताराम यादव की गला दबाकर हत्या कर दिये। हरेन्द्र ने जब विरोध किया तो दोनों ने उसे लाठी-डण्डे से मार पीटकर घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »