24 Apr 2024, 06:23:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

पति ने पत्नी पर फेंका तेजाब, गंभीर रूप से झुलसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2018 5:35PM | Updated Date: May 26 2018 5:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर में पारिवारिक कलह के चलते मायके में रह रही पत्नी पर पति ने तेजाब फेंक दिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी। पुलिस के अनुसार सबदलपुर निवासी अनीषा की शादी सात माह पूर्व सरसावा के छबिरन निवासी हसन के साथ हुई थी। तभी से दोनों के बीच अनबन रहती थी। सात मई को अनीषा के पति ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। वह अपने मायके सबदलपुर में रहने लगी। गत गुरूवार शाम हसन अपने पिता और कुछ रिश्तेदारों को लेकर अपने ससुराल गया और वाद-विवाद के कुछ देर बाद तेजाब से भरी बोतल अनीषा के ऊपर फेंक दी और भाग गया। 
परिजनों ने अनीषा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अनीषा की मां नुसरत ने कुतुबशेख थाने में बेटी के पति हसन तथा अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »