17 Apr 2024, 02:25:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

मोबाइल वैन गांव-गांव जाकर लोगों को देगी कानून संबंधी जानकारियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2018 2:09PM | Updated Date: May 24 2018 2:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झांसी। गरीब और जरूरतमंद के साथ गांव-गांव में लोगों को कानून संबंधी जानकारियां देने के लिए गुरुवार को एक अनूठी पहल की शुरूआत की गयी। जिला जज नसीमुद्दीन ने मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन शहरों में विभिन्न स्थानों के साथ गांव-गांव जाकर लोगों को कानून संबंधी जानकारियां मुहैया करायेगी। जिला जज निसामुद्दीन ने बताया कि वाहन के माध्यम से आम जन को बताया जाएगा कि वह अपने वाद को किस तरह से लड़ सकते हैं। आम तौर पर जागरूकता की कमी की वजह से पात्र होने के बाद भी न्याय नहीं मिल पाता। जिसमें पैसे की कमी भी मुख्य कारण बनता है। ऐसे में न्याय चला निर्धन से मिलने की तर्ज पर वाहन को संचालित किया जा रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से मोबाइल लोक अदालत विधिक साक्षरता शिविर जगह-जगह लगाए जा रहे हैं इसी क्रम में दो दिन के लिए संचालित मोबाइल वाहन का शुभारंभ किया गया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले भर के सभी तहसील के लोगों को कानूनी जानकारियां दी जाएगी। जिसमें वृद्धा आश्रम, मोंठ, गरौठा व अन्य जगहों पर आडियो वीडियो सेट के माध्यम से जागरुक किया जाएगा। वाहन में सचिव मनोज तिवारी सचिव व उनकी टीम गांव के निर्धन व्यक्ति को सुलभ और सस्ता न्याय पाने के बारे में बताएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »