24 Apr 2024, 01:03:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बहराइच। हरदी  क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने ससुराल जा रहे एक युवक गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बाताया कि मुरलीपुरवा करेहना निवासी तेजे यादव (35) बुधवार रात साइकिल पर सवार होकर देवरायपुर गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। इसी दौरान खरचहा चौराहे के पास अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हत्यारे फरार हो गये। हत्या के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका। पुलिस हत्यारों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »