20 Apr 2024, 10:23:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

दस हज़ार की घूस लेते पुलिस उपनिरीक्षक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2018 2:05PM | Updated Date: May 24 2018 2:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने मुंगरा बादशाहपुर थाने में तैनात एक पुलिस उप निरीक्षक को 10 हज़ार रुपये की घूस लेते समय रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंम्बित कर दिया है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी की निरीक्षक सरोज पांडेय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुंगराबादशाहपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने विवेचना में माफिक रिपोर्ट लगाने के बदले लतहरिया निवासी मिथिलेश कुमार पेटल से दस हजार रुपये रिश्वत की मांग  की थी। उसने इसकी लिखित शिकायत संगठन से की थी। इस पर टीम ने उप निरीक्षक संजीव कुमार सिंह को मुंगराबादशापुर रोडवेज परिसर से रिश्वत लेते समय गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि दरोगा को जिले के पंवारा थाने लाकर वहीं पर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक के के चौधरी ने  पकड़े गए उप निरीक्षक संजीव कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »