20 Apr 2024, 17:35:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

उत्तराखंड की पहाड़ियों में भारत-नेपाल करेंगे युद्धाभ्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2018 6:22PM | Updated Date: May 23 2018 6:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। सूर्या कमान के तत्वावधान में भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास 'सूर्य किरण 13' का आयोजन 30 मई से 12 जून तक उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में किया जायेगा। सैन्य सूत्रों ने बताया कि इस युद्धाभ्यास में भारत और नेपाल के लगभग 300 सैनिक भाग लेगें। इस दौरान दोनों देशों की सेनायें पिछले दिनों में आयोजित विभिन्न काउन्टर इंसर्जेन्सी एवं आतंकवाद विरोधी अभियानों के अनुरूप अपने-अपने अनुभवों को साझा करेंगी।
सूर्य किरण एक छमाही सैन्य संयुक्त युद्धाभ्यास है। इसे बारी-बारी से भारत एवं नेपाल में आयोजित किया जाता है। भारतीय सेना द्वारा विभिन्न देशों के साथ आयोजित होने वाले सैन्य युद्धाभ्यासों की अपेक्षा नेपाल के साथ आयोजित होने वाला सूर्य किरण युद्धाभ्यास सैनिकों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा है। इस सैन्य युद्धाभ्यास का मुख्य उद्देश्य नेपाल तथा भारतीय सैनिकों में आपसी सैन्य समन्वय स्थापित करना है। इसके साथ-साथ दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियानों में सफल संचालन के लिए दोनों देशों की सेना के बीच समन्वय विकास स्थापित करना है। इस सैन्य युद्धाभ्यास में आपदा प्रबन्धन समेत राहत एवं बचाव के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जोर दिया जायेगा। संयुक्त सैन्य अभ्यासों से दोनों देशों के बीच रक्षा समन्वय के साथ-साथ द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में मदद मिलेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »