28 Mar 2024, 18:45:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गाजीपुर में किशोरी की रहस्यमय परिस्थतियों में मृत्यु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2018 5:37PM | Updated Date: May 23 2018 5:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर क्षेत्र में एक किशोरी की रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार बाराचंवर गांव निवासी रूचि शर्मा (16) कल रात भोजन करने के बाद अपने मकान के दूसरे तल पर अपनी मां राजकुरी देवी के साथ सो गयी। सुबह उसकी मां जब अपनी बेटी को जगाने लगी तो वह नही जगी। उसने अपने परिवार के अन्य लोगों इसकी जानकारी दी। परिजन उसको लेकर एक निजी अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी के परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »