20 Apr 2024, 19:31:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

एटा। निधौलीकलां क्षेत्र में एक दिन पहले से गायब मासूम आठ वर्षीय बालक का शव पेड़ से लटता हुआ मिला है। पुलिस के अनुसार फतेहपुर खालसा गांव में 19 मई को एक आठ साल का बच्चा अचानक गायब हो गया था उसका  शव कल शाम पेड़ से लटका हुआ पाया गया। मासूम की हत्या से पूर्व उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य  किए जाने की संभावना जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के बाद उसकी हत्या कर शव को खेत में पेड़ से लटका दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दो लोगों को नामजद कर निधौली कलां थाने में आईपीसी की धारा 377 एवं 302 के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »