28 Mar 2024, 23:53:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आजम खां पर भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का केस दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2018 10:50AM | Updated Date: Apr 26 2018 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) ने जल निगम भर्ती घोटाले में सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खां सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम आदि धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। आजम खां नगर विकास मंत्री होने के अलावा जल निगम के अध्यक्ष थे।
 
मुकदमे में जल निगम के तत्कालीन एमडी पीके आसूदानी, नगर विकास विभाग के पूर्व सचिव एसपी सिंह (अब सेवानिवृत्त), तत्कालीन चीफ इंजीनियर अनिल कुमार खरे व आजम के तत्कालीन ओएसडी सैय्यद आफाक अहमद भी नामजद हैं। सपा शासनकाल में जलनिगम में 1300 पदों पर हुई भर्तियों में अनियमितता के आरोप लगे थे। योगी सरकार के गठन के बाद शासन ने इसकी जांच एसआईटी को दी थी। एसआइटी ने 29 मार्च को अपनी जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »