28 Mar 2024, 18:27:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

राज्यपाल राम नाईक पांच दिवसीय मुंबई भ्रमण पर रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2018 4:59PM | Updated Date: Apr 25 2018 4:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक आन्ध्र प्रदेश में तिरूपति बालाजी के दर्शन और मुंबई में आयोजित कई कार्यक्रमों में सहभाग करने के लिए बुधवार को पांच दिवसीय दौरे पर मुंबई के लिये रवाना हो गये। राजभवन सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्यपाल 25 अप्रैल को तिरूपति बालाजी के दर्शन के बाद 26 अप्रैल को मुंबई पहुंचेंगे। वह 27 अप्रैल को महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोनोपन्त दांडेकर कॉलेज में आयोजित समारोह में जायेंगे तथा सायंकाल जिला ढाणे में शंकर नारायण एजूकेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल 28 अप्रैल को समता परिषद, मुंबई द्वारा आयोजित अभिनन्दन समारोह में जायेंगे और 29 अप्रैल को जिला पालघर में आगाशी विरार अर्नाला एजूकेशन सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल 30 अप्रैल को प्रात: मुंबई से लखनऊ के लिये प्रस्थान करेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »