20 Apr 2024, 02:01:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती के नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को छज्जा गिरने से दो मजदूरों की मृत्यु हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस के अनुसार उत्तमपुर गांव में निवासी हंसराज का घर बन रहा था। इसमें कलवारी क्षेत्र के बभनियांव गांव निवासी महेन्द्र राजभर और रघुवीर सिंह मजदूरी कर रहे थे। इस बीच मकान का छज्जा अचानक गिर गया। इस हादसे में दोनों मजदूरों की दबकर मौत हो गयी तथा  एक अन्य घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »