29 Mar 2024, 18:33:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नोएडा। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल बल (एसटीएफ) को सोमवार को उस समय बड़ी सफलता मिली जब दो लाख रुपए के इनामी और कई संगीन अपराधों में वांछित बलराज भाटी मुठभेड़ में मारा गया।
मुठभेड़ नोएडा सेक्टर 49 में हुई।  मुठभेड़ में नोएडा एसटीएफ और हरियाणा पुलिस के संयुक्त अभियान में गैंगस्टर भाटी को मार गिराया। दो लाख रुपए के इनामी बलराज की तीन राज्यों की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।  गैंगस्टर बलराज पर हत्या, डकैती, गैंगवार और अपहरण जैसे कई संगीन अपराध के मामले दर्ज थे। बलराज पर छह से ज्यादा हत्या के मामले दर्ज थे। उस पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कई अन्य संगीन मामले  हैं।
अपराध की दुनिया में कदम रखने से पहले बलराज दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल था।  एक हत्या के मामले में आरोपी हो जाने और नौकरी जाने के बाद बलराज ने अपराध की दुनिया में कदम रखा। बाद में वह सुंदर भाटी गैंग में शामिल हो गया और सुंदर के जेल जाने के बाद बलराज गैंग का संचालन कर रहा था।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »