25 Apr 2024, 13:48:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

हिरासत में सांप्रदायिक उन्माद भड़काने का प्रयास करने वाले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2018 2:35PM | Updated Date: Apr 23 2018 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र  मे हिन्दू देवी देवताओं का अनादर कर सांप्रदायिक सौहाद्र बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तीन शरारती तत्वों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के नागपुर गांव में हरिजन बस्ती दक्षिण टोला मे रविवार को कुछ असमाजिक तत्वों ने हिन्दू देवी देवताओं की तस्वीर पर कालिख पोतने व तस्वीर जलाने की घटना को अंजाम दिया। इस बारे में हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष अविनाश सोनी ने रसड़ा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद व 25 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »