28 Mar 2024, 17:34:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

पिता की हैवानियत से त्रस्त तीन सगी बहन ट्रेन के आगे कूदीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2018 6:33PM | Updated Date: Apr 21 2018 6:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पिता की हैवानियत से त्रस्त तीन सगी बहनों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। इस घटना में तीनों बहनें घायल हो गई जिसमें से एक का पैर कट गया। उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। घायल बहनों ने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दरियाबाद इलाके की रहने वाली तीनों बहनें पिता की हैवानित से परेशान थीं। उनका कहना था कि पिता उनकी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था।  विरोध करने पर आरोपी  पिता ने तीनों को मारापीटा और घर से बाहर निकाल दिया। इसी बात से परेशान तीनों बहनों ने दरियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय बड़ी लड़की का एक पैर कट गया जबकि 17 साल और 16 साल की बहनें भी घायल हो गईं।
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तीनों बहनों को जिला चिकित्सालय भेजा है। वहीं घटना के बाद से आरोपी पिता घर से फरार हो गया। लड़कियों का आरोप  है कि पिता की हैवानित का विरोध करने पर वह उन्हें मारने की धमकी देता है। उनके साथ यह सिलसिला कई माह से चल रहा था। पुलिस आरोपी पिता की तलाश कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »