20 Apr 2024, 12:48:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

वीडियों ग्राफी करने वाले दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2018 6:30PM | Updated Date: Apr 21 2018 6:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में शादी समारोह में वीडियो ग्राफी करने आये दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब कसाई पाड़ा कस्बा गोवर्धन बल्देव निवासी 19 वर्षीय अश्वनी और भोला  शादी समारोह में वीडियो ग्राफी करने के बाद अपने आॅटो से घर लौट रहे थे। कस्बा गोवर्धन से पहले जमुनामता के पास भोला और अश्वनी चाय पीने के लिए रूके थे। आॅटो का चालक चाय लेने गया था। उसी दौरान गोवर्धन की ओर से तेजफ्तार में आ रही मेटाडोर ने आॅटो में टक्कर मार दी। हादसे में भोला और अश्वनी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए परिजन और पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि ये लोग शादी समारोह में वीडियो ग्राफी करने के लिए बल्देव गए थे। शादी के बाद वापस लौट रहे थे। इस सिलसिले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »