18 Apr 2024, 22:27:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

दूल्हे के साथ हुआ ऐसा हादसा कि मातम में बदल गईं खुशियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2018 3:56PM | Updated Date: Apr 21 2018 3:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरेया। उत्तर प्रदेश में औरैया के इंदरगढ़ क्षेत्र में ढलान पर खड़ी कार के अचानक लुढ़क कर नहर में गिर जाने से दूल्हा समेत दो लोगों की डूबने से मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार कन्नौज के ठठिया क्षेत्र के मचुआपुर निवासी लालाराम की पुत्री कोमल की शादी शुक्रवार को होनी थी। शादी पड़ोसी औरैया जिले के अछल्दा थाना के पदमपुर निवासी कमल सिंह से तय हुई थी। शुक्रवार को कमल सिंह बारात लेकर आ रहा था। इंदरगढ़ क्षेत्र के उमर्दा पुल के पास दूल्हे की कार दूसरी गाड़ियों के इंतजार में खड़ी थी। कार में उसके बाबा श्रवण सिंह समेत कुल पांच लोग बैठे थे। इस बीच चालक और तीन बाराती कार से नीचे उतर आए। इसी दौरान नदी किनारे खड़ी कार लुढ़ककर नहर में चली गई। देखते ही देखते कार गहरी नहर में समा गई। 
इस हादसे में दुल्हा कमल सिंह और उसका बाबा श्रवण सिंह की पानी में डूबने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम रात में ही मौके पर पहुंची और सभी को नदी से बाहर निकाला।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »