20 Apr 2024, 01:35:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

नक्सली संगठन एमसीसी के हार्डकोर को एटीएस ने दबोचा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2018 9:43AM | Updated Date: Mar 24 2018 9:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। प्रदेश के आंतकवादी निरोधक दस्ते (एटीएस) की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। वाराणसी की टीम ने चंदौली से हार्डकोर नक्सली कृष्णमुरारी पनिका उर्फ महादेव को गिरफ्तार किया है। वह प्रतिबंधित नक्सली संगठन एमसीसी का सक्रिय सदस्य है और माइंस विस्फोट तथा अत्याधुनिक असलहा चलाने में महारत हासिल है।
 
पुलिस को इसकी कई बड़ी घटनाओं में तलाश थी। महादेव के पास से 32 बोर की पिस्टल के अलावा कारतूस बरामद हुआ है। एटीएस के आईजी असीम अरुण ने बताया चंदौली पुलिस की मदद से महादेव को रेलवे स्टेशन रोड से गिरफ्तार किया गया। महादेव मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना के गोरथरा का रहने वाला है और गांव के स्कूल से इंटर तक की शिक्षा ग्रहण की है।
 
पिता की मौत और दंबगों द्वारा जमीन कब्जाने के बाद वह हिमाचल चला गया था और वहीं एक फैक्टरी में वेल्डिंग का काम करने लगा था। इसी बीच उसकी मुलाकात झारखंड के गढ़वा जिले में रहने वाले रहमान अंसारी से हुई। रहमान भी उसी फैक्टरी में गैस कटर का काम करता था, जिसने उसे नक्सली संगठन में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »