16 Apr 2024, 13:34:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

बिहार जा रही बस हुई हादसे का शिकार दो मासूम समेत पांच की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2018 2:49PM | Updated Date: Mar 23 2018 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के सफेदाबाद क्षेत्र में शुक्रवार को एक बस और डंपर की भिड़न्त में पांच लोगों की मृत्यु हो गयी और सात घायल हो गये।
पुलिस के अनुसार दिल्ली के आनंद विहार से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही एक वॉल्वो बस की सुबह लगभग चार बजे लखनऊ- फैजाबाद मार्ग पर सफेदाबाद के कोतवाली क्षेत्र में डंपर से टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला और बच्चे सहित चार लोगोें की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि आठ घायल हो गये। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान एक बच्चे की और मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि मृतकों में मुकेश (30), अंकिता यादव (22),  बशीरुद्दीन (34) तथा उनके दो बेटों की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी तथा एक अन्य घायल को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है जहां पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वाले सभी बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »