25 Apr 2024, 18:09:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

यूपी : मुख्‍यमंत्री योगी बोले - अयोध्या में जरूर बनेगा राम म‍ंदिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2018 3:54PM | Updated Date: Mar 18 2018 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वह आशावादी हैं और मानते हैं कि अयोध्या में भव्य राममन्दिर का निर्माण अवश्य होगा। योगी ने आज यहां एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में कहा कि राममंदिर मुद्दा देश की भावना से जुड़ा हुआ है। इस मामले में सरकार पार्टी नहीं है। उच्चतम न्यायालय में मुकदमा सही दिशा में है।
 
न्यायालय ने अनावश्यक याचिकायें खारिज कर दी हैं। मामला न्यायालय में होने की वजह से इस पर संसद में चर्चा नहीं की जा सकती। उच्चतम न्यायालय पर विश्वास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामजन्मभूमि का मामला राजनीतिक नहीं है। यह देश से जुड़ा मामला है। हम आशावादी हैं इसलिए मानते हैं कि संविधान के दायरे में रहकर रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »