20 Apr 2024, 19:36:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

पति की हत्या कराने वाली महिला प्रेमी के साथ गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2018 12:22PM | Updated Date: Feb 25 2018 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अवैध सम्बंधों के चलते पति की हत्या कर करोड़ो की सम्पत्ति पर कब्जा करने वाली महिला को उसके प्रेमी के साथ लखनऊ के चिनहट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि 14 जून 2013 को गौरव विहार कालोनी चिनहट निवासी गुड्डी कोरी ने अपने पति राम प्रसाद की गुमशुदगी का एक मुकदमा  चिनहट थाने में पंजीकृत कराया था। जिसमें उसने कहा था कि उसका पति राम प्रसाद पेंन्टर 27 सितम्बर 2012 को विक्रम डाला क्रय करने के लिए चिनहट स्थित मकान से शहर गया था और उसके बाद वापस नहीं आया। 
 
उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना में तथ्य प्रकाश में आये कि करोड़ों  की सम्पत्ति पर कब्जा एवं अवैध सम्बंधों के चलते महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करने के लिए उसके लापता होने का मामला दर्ज कराया। एसटीएफ ने मामले का खुलासा करते हुए कल राम प्रसाद की पत्नी गुड्डी कोरी और उसके प्रेमी  राम चन्दर कोरी को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर मृतक के जलने के अवशेष जिसे एफएसएल टीम द्वारा कार्बन डीपोजीशन बताया गया बरामद किए।
 
सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुमशुदा राम प्रसाद की हत्या हो चुकी है यदि रामू जैसवाल जो उस समय राम प्रसाद के मकान में किरायेदार था एवं वर्तमान समय में लगभग डेढ़-दो वर्ष पूर्व राम प्रसाद की बेटी लल्ली जैसवाल से प्रेम विवाह कर लिया है, से पूछताछ की जाये तो उसकी हत्या का पर्दाफाश हो सकता है।  उन्होंने बताया कि जानकारी के बाद निरीक्षक  हेमन्तभ भूषण सिंह ने रामू जैसवाल को तलाश करने के बाद  पूछताछ की तो  घटना का खुलासा हो सका। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »