28 Mar 2024, 21:53:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दहेज की मांग से प्रताड़ित विवाहिता ने लगाई फांसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2018 9:43PM | Updated Date: Feb 24 2018 9:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता दहेज की भेंट चढ़ गयी। दहेज प्रताड़ना के चलते बीती रात विवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि ससुरालीजन आये दिन विवाहिता से दहेज की मांग करते थे जिसको लेकर पहले भी कई बार आपस में झगड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये पूरी घटना सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव मिजार्पुर की है जहां चार साल पहले रामसिंह की पुत्री सर्वेश का हिन्दू रीति रिवाज से मुकेश के साथ विवाह हुआ था। शादी के दौरान सर्वेश के पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया। लेकिन उसके ससुरालीजन उस दहेज से संतुष्ट नहीं थे, और अतिरिक्त दहेज के लिए शादी के बाद से लगातार प्रताड़ित करने लगे। कई बार दहेज की वजह से विवाहिता के साथ मारपीट भी की गयी थी। जिसका फैसला गांव की ही पंचायत में हो गया। आये दिन मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर सर्वेश बीती रात फांसी के फंदे पर झूल गयी और अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया।
जब मायके पक्ष को इस घटना की सूचना मिली तो वह भी आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंच गये। और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »