28 Mar 2024, 16:22:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रधान पद उपचुनाव में अजय कुमार विजयी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2018 9:41PM | Updated Date: Feb 24 2018 9:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कासगंज। जनपद के कस्बा गंजडुण्डवारा के समीपवर्ती ग्राम पंचायत अलीपुर दादर में हुए प्रधान पद के उप चुनाव में अजय कुमार ने जीत हासिल की। वहीं बहरोजपुर से बी.डी.सी. पद पर राकेश उर्फ मुकेश विजयी हुए।

ग्राम पंचायत अलीपुर दादर में पूर्व प्रधान रक्षपाल सिंह के निधन के बाद खली हुई ग्राम पंचायत के प्रधान की सीट पर उपचुनाव में उनके पुत्र अजय कुमार व राकेश कुमार पुत्र नन्हेलाल मैदान में थे। उपजिलाधिकारी धीरेन्द्र सिंह की देख-रेख में हुई मतगणना में अजय कुमार को 777 वोट प्राप्त हुए व राकेश कुमार को 441 वोट मिले। अजय कुमार 336 मतों से विजयी घोषित कर  दिये गये। वहीं बहरोजपुर से बी.डी.सी पद पर राकेश उर्फ मुकेश ने जीत हासिल की। उक्त अवसर पर उपजिलाधिकारी धीरेन्द्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख यूसुफ, राजकुमार, रामपाल, रामबाबू आदि लोग उपस्थित थे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »