19 Apr 2024, 17:20:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

'मैं हिंदू हूं, मुझे भी है अपनी आस्था के अनुसार त्योहार मनाने का अधिकार'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2018 4:21PM | Updated Date: Feb 24 2018 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर एक नागरिक को अपनी आस्था के अनुसार त्योहार मनाने का अधिकार है। मुख्यमंत्री योगी बरसाना की मनमोहक और अपने आप में विशेष ढंग से मनायी जाने वाली 'लट्ठमार होली' में शामिल में होने मथुरा पहुंचे थे। 
शुक्रवार की देर शाम पहुंचे योगी ने शनिवार को सुबह कृष्ण जन्मभूमि में मत्था टेका। करीब 30 मिनट तक पूजा अर्चना की। कृष्णजन्मभूमि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जन्मभूमि से निकलकर उन्होंने मीडिया से कहा कि आस्था के केन्द्र मथुरा को और अच्छा पर्यटन स्थल भी बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री से दीपावली और होली मनाने के बाद ईद मनाने का स्थान पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैं एक हिन्दू हूं और हर एक को अपनी अपनी आस्था को व्यक्त करने का अधिकार है।
11 महीने के अंदर न किसी को ईद मनाने से रोका गया है न किसी को क्रिसमस से।  हर एक अपनी-अपनी आस्था व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र है। धार्मिक स्वतन्त्रता का अधिकार देश के अंदर हर एक को है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »