29 Mar 2024, 19:35:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

सहारनपुर के देवबंद में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2018 3:10PM | Updated Date: Feb 17 2018 4:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवबंद। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विद्यासागर मिश्र ने बताया कि कल देर शाम देवबंद इलाके में तलेहड़ी बुर्जुग पुलिस चौकी के पास चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध बदमाशों को पुलिस ने रोकने का इशारा किया लेकिन वे लोग नहीं रुके और गोली चलाते हुए भागने लगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »