19 Apr 2024, 12:23:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी : महिला ने दिया 5 बच्चियों को जन्‍म, सभी की हो गई मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2018 5:44PM | Updated Date: Feb 16 2018 6:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां देहात क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पांच बच्चियों को जन्म दिया हालांकि कुछ ही घंटे बाद एक-एक कर सभी बच्चियों की मौत हो गई। 
 
जिला अस्पताल के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि परीक्षितगढ़ में खादर के गांव बागवाला निवासी मजदूर देवीराम की 29 वर्षीय पत्नी पिंकी को गुरूवार प्रसव पीड़ा के बाद एक चिकित्सक के क्लीनिक पर ले जाया गया था जहां महिला ने पहले एक बच्ची को जन्म दिया और आधा घंटे के बाद चार और बच्चियों को जन्म दिया।
 
पांच बच्चियों के जन्म की सूचना पर आसपास के सैकड़ों लोग क्लीनिक पर जमा हो गए। नवजातों का वजन कम होने पर जच्चा के साथ परिजन जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्स केन्द्र ले गए जहां से मेरठ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात तक पांचों बच्चियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »