19 Apr 2024, 16:45:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

योगी सरकार ने पेश किया अपना दूसरा बजट, शिक्षा पर विशेष ध्यान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2018 2:04PM | Updated Date: Feb 16 2018 2:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को योगी सरकार का पहला पूर्ण बजट को पेश किया। योगी सरकार ने अपने इस बजट में शिक्षा पर सबसे अधिक ध्यान दिया है। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने 4 लाख 28 हजार 384 करोड़ का बजट पेश किया। यह पिछले साल की तुलना में
11.4 प्रतिशत ज्यादा है। 
 
कक्षा 1 से 8 तक की किताबें-ड्रेस फ्री
वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने बजट भाषण में कहा कि, सरकार इस बजट में 'सर्व शिक्षा अभियान' के लिए 18 हजार 167 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। वहीं कक्षा 1 से 8 तक निःशुल्क किताबों के लिए सरकार ने 76 करोड़ और यूनिफॉर्म के लिए 40 करोड़ का प्रावधान किया है।
 
मिड डे मील पर भी विशेष ध्यान 
योगी सरकार ने बजट में मिड डे मील पर भी विशेष ध्यान दिया है। यूपी सरकार ने बजट में मिड डे मील के लिए 2 हजार 48 करोड़ रुपए, फल वितरण के लिए 167 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। यूपी सरकार ने इस बजट में माध्यमिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया है। सरकार ने 2018-19 में माध्यमिक शिक्षा अभियान के लिए 480 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।
 
शिक्षा योजना के लिए 21 करोड़
वहीं सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल विद्यालय पर 26 करोड़, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के लिए 167 करोड़ रुपए, अहिल्याबाई निःशुल्क शिक्षा योजना के लिए 21 करोड़, महिला एवं बाल कल्याण के लिए 8 हजार 815 करोड़ रुपए की रकम को तय किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »