29 Mar 2024, 12:50:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

UP में मदरसे से छुड़ाई 51 छात्राएं, संचालक पर यौन शोषण का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2017 12:24PM | Updated Date: Dec 30 2017 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लखनऊ से पुलिस ने एक मदरसे से 51 लड़कियों को छुड़ाया है। बताया जा रहा है कि मदरसे का संचालक लड़कियों का यौन शोषण करता था। पुलिस ने पीड़ित लड़कियों के बयान के आधार पर संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
 
यूपी पुलिस ने बताया कि उन्हें लखनऊ के सआदतगंज इलाके में चल रहे जामिया खदीजातुल लीलनवात मदरसे में छात्राओं के यौन शोषण की शिकायत मिली थी, इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापा मारा और 51 लड़कियों को आजाद करवाया।
 
लखनऊ के एसपी (वेस्ट) ने बताया कि पुलिस की ज्वाइंट टीम ने सआदतगंज इलाके के मदरसे में छापा मारा, उस मदरसे में मौजूद 51 लड़कियों ने मदरसे के मैनेजर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। हम इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि यह मदरसा रजिस्टर्ड था भी या नहीं?  
 
छत से फेंकीं चिट्ठियां 
पुलिस के मुताबिक मदरसे पर ACM और ADM और महिला उप निरीक्षक के द्वारा सभी लड़कियों का बयान लिया गया है।इस दौरान चाइल्ड वेलफेयर कमेटी और DPO को सूचित कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक मदरसे की छत पर चढ़कर छात्राओं ने पर्ची फेंककर लोगों से मदद की गुहार लगाई थी. वहीं एक पीडि़ता ने संचालक मो. तैयब जिया पर लड़कियां सप्‍लाई करने का भी आरोप लगाया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »