25 Apr 2024, 16:34:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आचार संहिता के उल्लंघन पर BJP सांसद को 1 महीने की सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 23 2017 2:54PM | Updated Date: Dec 23 2017 2:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद जगदम्बिका पाल को स्थानीय अदालत ने जेल की सजा सुनाई है।दरअसल अदालत ने उन्हें 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी  पाया है। हालांकि, सांसद को अदालत से तुरंत जमानत भी मिल गई।वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी केशव पाण्डेय ने आज बताया कि तत्कालीन एसडीएम ने पाल के खिलाफ बंसी कोतवाली में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया था।
 
मुख्य न्यायिक ​मजिस्ट्रेट संजय चौधरी ने पाल को लेकर कल फैसला सुनाया। पाण्डेय ने बताया कि सीजेएम ने पाल पर सौ रुपये जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने पाल को तत्काल जमानत दे दी। सांसद जगदम्बिका पाल पर आरोप था कि 2014 के लोकसभा चुनाव में एक रैली के दौरान उन्होंने अनुमन्य संख्या से अधिक वाहनों का इस्तेमाल किया था। जगदम्बिका पाल उन नेताओं की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने साल 2014 में चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी का हाथ थाम लिया था।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »