18 Apr 2024, 06:57:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 8 कारें आपस में टकराई, 6 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 19 2017 12:14PM | Updated Date: Dec 19 2017 12:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आठ वाहन एक दूसरे से टकरा गए जिसमें छह लोग घायल हुए हैं। 

आप तस्वीरें देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि टक्कर कितनी जोरदार हुई होगी। एक्सप्रेस-वे वैसे भी तेज रफ्तार के लिए जाना जाता है। इस एक्सप्रेस वे पर आमतौर पर गाड़िया 100 किमी. प्रतिघंटा का स्पीड से दोड़ती है। 
 
पुलिस ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हवाई पट्टी के पास घने कोहरे के कारण एक के बाद एक आठ वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में छह लोगों के घायल होने की सूचना है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »