20 Apr 2024, 15:00:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोविंद का इविवि प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2017 1:12PM | Updated Date: Dec 7 2017 1:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इलाहाबाद। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंदका इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय का प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द हो गया है। कोविंद दो दिवसीय प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत 15 दिसम्बर को मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के 14वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के बाद राष्ट्रपति को इविवि में अपरान्ह 4.30 बजे विज्ञान संकाय में स्थिति हाई फ्लूएंस आयन बीम फैसलिटी का उद्घाटन करना था लेकिन अपरिहार्य कारणों से उनका इविवि प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द हो गया है।
 
राष्ट्रपति एमएनएनआईटी का दीक्षांत समारोह और 16 दिसम्बर को उच्च न्यायालय परिसर स्थित शिलान्यास का कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। नैनो टेक्नोलॉजी सेंटर के प्रमुख प्रो अविनाश चन्द्र पांडेय ने आज बताया कि देश के राष्ट्रपति एवं इलाहाबाद केन्द्रीय विश्विवद्यालय के विजिटर रामनाथ कोविंद 15 दिसम्बर को अपरान्ह 4.30 बजे विज्ञान संकाय में स्थिति हाई फ्लूएंस आयन बीम फैसलिटी का उद्घाटन करना था लेकिन अपरिहार्य कारणों से उनका इविवि प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द हो गया है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »