20 Apr 2024, 05:28:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी निकाय चुनावः पहले चरण का मतदान शुरू, CM ने डाला वोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2017 11:54AM | Updated Date: Nov 22 2017 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोरखपुर। स्‍थानीय सरकार चुनने के लिए निकाय चुनाव 2017 के पहले चरण के लिए 24 जिलों में बुधवार को मतदान शुरू हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के एक मतदान केंद्र पर जाकर अपना वोट डाला। पहले चरण में कुल 1,09,26,972 वोटर 26,314 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 15,997 पुरुष व 10,317 महिला प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम और मतपेटी में बंद होगा। इसके लिए 3731 मतदान केंद्र और 11683 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 4095 वार्डों में से 4062 वार्डों के लिए पार्षद व सभासद भी चुने जाएंगे।
 
इनमें नगर पालिका परिषद के 22 सभासद और नगर पंचायतों के कुल 11 वार्डों में सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसी तरह पहले चरण में 154 नगर पंचायतों में से 153 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। एक नगर पंचायत में अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुका है। नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में 324 अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के 1091 बूथों पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी। इस चरण में अति संवेदनशील 1255 मतदान केंद्र व 4176 बूथ चिह्नित किए गए हैं।
 
महापौर व अध्यक्ष पद के निष्पक्ष चुनाव के लिए  230 और पार्षद व सभासद चुनाव के लिए  601 रिटर्निंग अधिकारियों व 883 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा 1072 मजिस्ट्रेट और 383 जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »