29 Mar 2024, 11:36:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उप्र के 126 जिला अस्पताल बनेंगे ई-अस्पताल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2017 5:55PM | Updated Date: Nov 17 2017 5:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के 126 जिला अस्पताल अगले साल मार्च तक ई-अस्पातल प्लेटफॉर्म से जुड़ जायेंगे, जिससे मरीज घर बैठे पंजीकरण कराकर तारीख ले सकेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज यहाँ एक कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा "मैं जब लखनऊ गया था, तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मेरी बात हुई थी। अगले साल मार्च तक प्रदेश के 126 जिला अस्पताल ई-अस्पताल हो जायेंगे।" ई-अस्पताल की वेबसाइट के अनुसार, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) समेत 367 अस्पताल इस समय ई-अस्पताल के प्लेटफॉर्म पर हैं।
 
प्रसाद ने कहा कि पहले बिहार तथा दूरदराज के अन्य राज्यों से इलाज कराने के लिए मरीज जब यहाँ एम्स आते थे, तो पहली बार में सिर्फ पंजीकरण हो पाता था। फिर उसे डॉक्टर से दिखाने के लिए अलग तारीख मिलती थी। अब मरीज बिना यहाँ आये अपने घर से ही पंजीकरण करा सकता है और दी गयी तारीख पर सीधे डॉक्टर से दिखा सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »