24 Apr 2024, 08:59:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

ये हैं भारतीय महिला बॉडीबिल्डर यास्मीन चौहान, देखें तस्वीरों में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2017 1:14PM | Updated Date: Nov 15 2017 1:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
  • 6
  • 7
  • 8
  • 9

नई दिल्‍ली। यूपी की रहने वाली यास्नीन अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने बॉडी बिल्डिंग की प्रतियोगिताओं में कई खिताब अपने नाम किए हैं। यास्मीन ने इंडियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस फेडरेशन की ओर से आयोजित मिस इंडिया-2016 का खिताब भी जीता था। वह ग्लैडरेक्स मिसेज इंडिया-2005 का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। यास्मीन गुड़गांव में अपना जिम भी चलाती हैं। जहां पर वह न सिर्फ लड़कियों को बल्कि लड़कों को भी ट्रेंड करती हैं।

यास्मीन को बचपन से ही एक्सरसाइज करने का शौक था और देखते ही देखते वो बॉडी बिल्डर बन गईं। शुरुआत में आस पड़ोस और नाते-रिश्तेदारों ने उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की। लड़कियों को मर्दाना खेल नहीं खेलने चाहिए जैसे ताने भी उन्हें सुनाए गए। कई तरह की रुकावटें डालने की भी कोशिश की गई। लेकिन मजबूत इरादों वाली यास्मीन ने तो बॉडी बिल्डर बनने का ठान ली थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »