25 Apr 2024, 02:51:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार को अब मिलेगी 50 लाख रूपए की सहायता राशि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2017 2:18PM | Updated Date: Oct 21 2017 2:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार को मिलने वाली 25 लाख रूपए की सहायता राशि बढ़ाकर 50 लाख रूपए करने का आज ऐलान किया। कर्तव्यपालन के दौरान प्राण न्यौछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को यहां पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि देने के बाद योगी ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिवारों के साथ है और उनके हित में सभी आवश्यक कदम उठा रही है।  
 
उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को दी जाने वाली सहायता राशि को 20 लाख रूपए से बढ़ाकर 40 लाख रूपए करने के साथ-साथ शहीद के माता-पिता को दी जाने वाली पांच लाख रूपए की सहायता राशि को 10 लाख रूपए करने की घोषणा की। इस प्रकार शहीद के आश्रितों एवं उनके माता-पिता को कुल 50 लाख रूपए की अनुग्रह राशि दी जाएंगी। योगी ने पौष्टिक आहार भत्ते की राशि में भी इजाफे की घोषणा करते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश पुलिस ने अत्यन्त विषम परिस्थितियों में भी कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
 
उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही राज्य सरकार ने अपराधमुक्त एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने के लिए गम्भीरता से कार्य शुरू किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाना होगा। इस दिशा में अभी काफी काम बाकी है। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण मेलों, त्यौहारों जैसे ईद-उल-फितर, बकरीद, मोहर्म, दुर्गा पूजा, दशहरा, सावन झूला इत्यादि में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। योगी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड  का गठन कर अनवरत अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पुलिस अधिकारियों को कम से कम 60 मिनट फुट पेट्रोलिंग करने के भी निर्देश दिए है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »