29 Mar 2024, 04:12:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

अयोध्या की दीपावली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1.87 लाख दीयों से सजा सरयू तट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2017 11:22AM | Updated Date: Oct 19 2017 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अयोध्या। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के लोगों के लिए छोटी दिवाली को यादगार बना दिया। इस दौरान सीएम ने सरयू तट पर राम की पैड़ी पहुंचे, और उनके साथ सभी लोगों ने करीब 1 लाख 87 हजार 213 दीये जलाए। बता दें इतनी मात्रा में दिए जलाकर अयोध्या में नया रिकॉर्ड बना दिया।
 
इस जगमगाती रौशनी को देखने के लिए वहां लाखों की भीड़ भी इकठ्ठा हो गई। दूसरी तरफ इस ख़ास मौके पर ऐसा भव्य आयोजन होने से उत्तर प्रदेश में निश्चित तौर पर एक नई परंपरा ने जन्म ले लिया। राज्य में काशी के तट पर होने वाले देव दीपावली खासा महत्व रखती थी। जिसमें दिवाली के करीब 15 दिन बाद लाखों के दिए जलाए जाते थे लेकिन अब योगी की इस नई पहल को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि अयोध्या की जगमगाती रौशनी अब काशी को फीका करने लगी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »