19 Apr 2024, 13:46:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

लिंग जांच करने वाले डॉक्टरों को BJP के दो MLA ने बचाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2017 2:11PM | Updated Date: Oct 18 2017 2:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलीगढ़। अलीगढ़ में एक डॉक्टर दंपति को राजस्थान सरकार की पीसीपीएनडीटी सेल के अधिकारियों ने गर्भवती महिला की भ्रूण की जांच करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जिला प्रशासन का आरोप है कि बीजेपी विधायकों संजीव राजा और अनिल पारासर के दखल की वजह से पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी।

विधायकों ने सरकारी अधिकारियों को अल्ट्रासाउंड मशीन को जब्त करने से भी रोक दिया और डॉक्टर दंपत्ति को भी गिरफ्तार नहीं करने दिया। यहां तक कि अलीगढ़ के जिलाधिकारी ने विधायकों को समझाने की भी कोशिश की लेकिन वो नहीं माने।पीसीपीएनडीटी टीम के अधिकारियों ने सोमवार को शहर के जीवन नर्सिंग होम में छापेमारी के बाद डॉक्टर जयंत और उनकी पत्नी को लिंग जांच करते पकड़ लिया। छापेमारी के बाद महिला अस्पताल से फरार हो गई।

स्थानीय पुलिस डॉक्टर शर्मा को पकड़ कर अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ थाने ले आई। कुछ देर बाद ही बीजेपी के दो स्थानीय विधायक, एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारियों के साथ थाने पहुंच गए। जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर यसूद ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि मैने अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी है।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »