25 Apr 2024, 03:33:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

BJP MLA संगीत सोम बोले- बाबर-अकबर गद्दार, इतिहास से हटेगा नाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2017 11:51AM | Updated Date: Oct 16 2017 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेरठ। इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। बाबर, अकबर और औरंगजेब जैसे जो लोग देश के गद्दार थे उन्हें इतिहास में महापुरुष बनाकर पेश किया गया, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इनका नाम इतिहास से हटेगा। देश के असली महापुरुष महाराणा प्रताप, शिवाजी आदि का इतिहास अब स्कूल कॉलेजों में बच्चों को पढ़ाया जाएगा। अयोध्या में राम मंदिर और मथुरा में कृष्ण मंदिर भव्य बनेगा, इनके निर्माण को कोई नहीं रोक सकता।
 
यह बात भाजपा विधायक ठा. संगीत सोम ने मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित गांव सिसौली में पीआरडी विद्यायल में स्थापित की गई महाराजा अनंगपाल तोमर की प्रतिमा के अनावरण पर कही। जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है। किसी पर भी कोई अत्याचार नहीं होगा। अब गुंडे जेल में हैं और बचे हुए इधर उधर छिप गए हैं। प्रदेश में रामराज स्थापित होगा और विकास की गंगा बहेगी।
 
विधायक संगीत सोम ने कहा कि कुछ देश के गद्दार कहते है कि वह वंदे मात्रम नहीं बोलेंगे, ऐसे लोगों को देश से बाहर कर देना चाहिए। आजम खां, आजमी, सिद्दकी, ओवैसी जैसे लोग आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। यह आतंकवादियों को अपना रिश्तेदार तक बता रहे हैं। आजम खां ने सपा सरकार में पैसा बटोर कर रामपुर में आतंकियों को बढ़ाया है। वहां जौहर यूनिवर्सिटी में करोड़ों रुपये की बरबादी कर सरकार पर बोझ बढ़ाया है। सपा सरकार ने कंपनियों से बिजली खरीदकर उनका भुगतान नहीं किया। वह पैसा अब योगी सरकार देकर जनता को लगातार बिजली दे रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »