26 Apr 2024, 00:41:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

नर्स से पूरी रात गैंगरेप, नग्न अवस्था में छोड़कर फरार हुए ये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2017 4:28PM | Updated Date: Sep 24 2017 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में एक नर्स के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित नर्स राजनगर एक्सटेंशन के एक अस्पताल में कार्यरत है।

मामला सिहानी गेट इलाके का है। बीते 22 सितंबर की रात शिफ्ट पूरी हो जाने पर नर्स वापस घर लौट रही थी। तभी रास्ते में अचानक दो युवकों ने उसे अगवा कर लिया। आरोपी उसे जंगल में ले गए, जहां दोनों ने पीड़िता के साथ सामूहिक रेप किया।
 
इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल छीना और उसे नग्न अवस्था में छोड़कर वहां से फरार हो गए। सुबह होने तक घायल पीड़िता जंगल में ही पड़ी रही। होश आने के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची। तब जाकर वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। इस घटना के बाद से पीड़िता बेहद सहमी हुई है। वहीं पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »