20 Apr 2024, 16:12:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उप्र: भाजपा की महिला नेता ने लड़की को मारा थप्पड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2017 7:05PM | Updated Date: Sep 23 2017 7:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलीगढ़। अलीगढ़ में एक चाय दुकान में एक मुस्लिम युवक के साथ बैठी एक लड़की को थप्पड़ मारने को लेकर भाजपा की एक स्थानीय महिला नेता के खिलाफ यहां गांधी पार्क पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि भाजपा की अलीगढ़ महिला प्रकोष्ठ की नेता संगीता वार्ष्णेय के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 ( किसी को नुकसान पहुंचाने के इरादे से की गई हरकत ) और धारा 504 (शांति भंग करने के मकसद से किया गया अपमान) के तहत बीती रात प्राथमिकी दर्ज की गई।

इस सिलसिले में लड़की के पिता ने एक शिकायत दर्ज कराई थी। संगीता ने चाय की एक दुकान में सोमवार शाम लड़की को थप्पड़ मारा था, जहां वह मुस्लिम समुदाय के एक युवक के साथ बैठी हुई थी।यह घटना कैमरे में दर्ज हो गई और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया।  वीडियो में संगीता  को यह कहते सुना जा सकता है, तेरे को समझ में नहीं आता कौन हिंदू है, कौन मुसलमान है। प्यार से समझा रही हूं, समझ ही में नहीं आ रहा।

महिला अधिकार संरक्षण संगठन की एक कार्यकर्ता  कल्पना गुप्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता नैतिक पहरेदारी कर रही हैं और उन्होंने लड़की को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने की कोशिश की, जबकि लड़की ने कहा था कि वह बालिग है और अपनी पसंद के किसी व्यक्ति से दोस्ती करने का उसे अधिकार है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की के पिता ने इस सिलसिले में एक शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद संगीता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »