नई दिल्ली। बाबरी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करने वाले शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने कहा है कि अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर बनेगा और मस्जिद उससे थोड़ी दूर हटकर बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मस्जिद को मस्जिदे अमन कहा जाना चाहिए। रिजवी ने कहा कि हमने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर दिया है। विवादित स्थल पर मंदिर है, मस्जिद नहीं। मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाया गया, इसलिए यह झगड़े का सबब है। मीर बाकी ने जबरन मस्जिद बनाई। पुरातत्व विभाह को भी मंदिर के अवशेष मिले हैं। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद का नाम मस्जिदे अमन होना चाहिए और इसे अलग से बनाया जाए। शिया समुदाय नहीं चाहता कि मंदिर को मिलाकर मस्जिद बने। शिया वक्फ बोर्ड यह चाहता है कि मस्जिद अलग बननी चाहिए, जिसका नाम मस्जिदे अमन होना चाहिए।