19 Apr 2024, 02:06:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

10वीं की स्टूडेंट सौम्या बनी 1 दिन की थानेदार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2017 7:30PM | Updated Date: Aug 20 2017 7:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा सौम्या दुबे को एक दिन के लिए इलाहबाद का एसएचओ बनाया गया है। कहा जा रहा है कि सूबे में ऐसा पहली बार है जब इतनी कम उम्र में किसी को इतने बड़े पद पर बैठने का मौका मिला है। खबर है कि टैगोर पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली सौम्या दुबे को रविवार के दिन सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन का स्टेशन हाउस ऑफिसर नियुक्त किया गया है। सौम्या एक दिन के लिए इस पद पर रहेंगी। टाइम्स ऑप इंडिया की खबर के अनुसार सौम्या दुबे ने स्टेशन इंचार्ज का चार्ज संभालने के बाद पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। और पुलिस के काम करने के तरीकों की पड़ताल की।
 
दरअसल सौम्या ने ‘बिना पुलिस का समाज’ पर निबंध राइटिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया था। प्रतियोगिता का आयोजन बीती आठ अगस्त को पुलिस विभाग ने ऑडिटोरियम ऑफ रिजर्व पुलिस में किया था। प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने के बाद इलाहबाद के एसएसपी आनंद कुमार ने सौम्या को सम्मानित भी किया। प्रतियोगिता में कुल 25 छात्रों ने भाग लिया। सभी छात्र अलग-अलग स्कूलों से थे। जहां छात्रों को ‘बिना पुलिस का समाज’ पर निबंध लिखने को कहा गया। टेस्ट के बाद सभी कॉपियां इलाहबाद यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर जया कपूर ना जांचा था। जिसमें सौम्या दुबे अव्वल रहीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »